सूरत-ए-हाल अब तो वो नक़्श-ए-ख़याली हो गया - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ीपंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

7 min read · 12.4K reads

सूरत-ए-हाल अब तो वो नक़्श-ए-ख़याली हो गया
जो मक़ाम-ए-मा-सिवा था दिल में ख़ाली हो गया

मुम्तना जो था वो है ज़ेब-ए-बदाहत क़ल्ब को
जो यक़ीनी अम्र था वो एहतिमाली हो गया

छोड़ी ख़ुद-बीनी तो अब हर शय में हुस्न आया नज़र
दीद-ए-हक़-बीं जलाली से जमाली हो गया

ज़ौक़-ए-नज़्ज़ारा ये है आँखों पर अब रखता हूँ मैं
ज़र्रे ज़र्रे को जो नज़र-ए-पाएमाली हो गया

ज़ोम और पिंदार का हक़-उल-यक़ीं से है बदल
वो घरोंदा अब तो फ़ानूस ख़याली हो गया

आँख उठ कर हुस्न-ए-कुदरत से है जो अपने पर गई
सब ख़ुदी का रंग रंग इंफ़िआली हो गया

पहले इस में सर था ऐ समासम इश्क़ और जान थी
क्यूँकि मिलता तुझ से आ अब हाथ ख़ाली हो गया

ग़ैरत दिल-दादा ओ दिल-दार की जाती रही
अब तो जो होना था ऐ आक़ा-ए-आली हो गया

वजह इल्म ज़ात हो क्यूँकर न इरफ़ान-ए-सिफ़त
क्या अर्ज़ की शान जब जौहर से ख़ाली हो गया

जो रहा ख़ुद-दार होने पर ख़ुदी से दूर दूर
वो दयार-ए-इश्क़ ओ दिल-सोज़ी का वाली हो गया

है ख़ता उस को अगर आशिक़ कहो तुम जिस का इश्क़
ख़त्म जब उस ने मुराद इक अपनी पाली हो गया

जज़्बा-ए-ईसार क्या क़ुव्वत-ए-अमल की फिर कहाँ
जब शुऊर इंसाँ का सर्फ़ ला-उबाली हो गया

ऐ क़दामत-केश सुन ये आलम ईजाद है
नाम जिद्दत का अज़ल में ला-यज़ाली हो गया

छोड़ कर लुत्फ़-ए-सुख़न मग़्ज-ए-सुख़न से काम लो
क्या हुआ ‘कैफ़ी’ जो गर्म-ए-ख़ुश मक़ाली हो गया
पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी
About the poet

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

  1. ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहीं - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहींसच अगर पूछो तो सच्चा आश्ना मिलता नहीं

    12.4K reads
  2. फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगा - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगावही अफ़्साना-ए-हस्ती का मीर-ए-दास्ताँ होगा

    12.4K reads
  3. हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में हैजो तूर पर हुआ था दिल दीदा-वर में है

    12.4K reads
  4. इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसे - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसेहै इस में इक तिलिस्म तमन्ना कहें जिसे

    12.4K reads
  5. कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं हैक़यामत है ये दिल का आना नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like