अडिग अतिथि

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

पूज्यपाद अतिथि जी खाना आप खा चुके हैं

अब मेरे बच्चों पे रहम कुछ खाइए

आपके आने की तिथि तो न हमें याद रही

कृपा कर जाने की तिथि ही बतलाइए

अतिथि सेवा का पुण्य बहुत कमा चुका हूँ

मारा जाऊँगा न और ज़्यादा कमवाइए

होली मेरे घर की दशहरा मेरे घर किया

दीवाली तो कहीं और जाकर मनाइए।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like