जून में जनवरी

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

हसीना के मुख पे पसीना यों झलकता है,

तारे निकले हों जैसे पूनम के मून में।

सेंट की सुगंध से जो शीत की लहर चली,

मन मसूरी में गया, तन देहरादून में।

मछेरे-सी हँस कर, मछली-सी फँस कर,

यौवन को कस कर चुस्त पतलून में,

ऊन-सा बदन लिए जून में चली यों गोरी,

जनवरी चली जा रही हो जैसे जून में।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories