एकमुखी दशानन

ओम् प्रकाश आदित्यओम् प्रकाश आदित्य

1 min read · 12.4K reads

राम तो यहाँ पे अब नाम के ही रह गए हैं,

मर्यादा वाला नहीं किसी का चलन है,

ऋषिवत् कहीं एक भी न ऋषि मिलता है,

फल फूल रहा रिश्वत का चमन है।

नर होके बानर उछलते हैं कुर्सी पे,

भाई को जो छलते हैं ऐसे लछमन हैं,

दस मुख वाला तब एक ही दशानन था,

एक मुख वाले अब लाखों दशानन हैं।

ओम् प्रकाश आदित्य
About the poet

ओम् प्रकाश आदित्य

सुप्रसिद्ध हास्य कवि।

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like