एक निवेदन

ओ.एन.वी. कुरुपओ.एन.वी. कुरुप27 May 1931 – 13 Feb 2016

1 min read · 12.4K reads

चिता में न जलावें

मेरा शव मिट्टी में दफ़ना

दिया जाए ऊपर

निशान में रखा पत्थर भी

कभी धूल हो उठेगा!

आतप ठंड वर्षा भी

पदाघात से सब कुछ

मिटा देंगे; फिर

एक दिन भू-परिवर्तन

में रत कोई

जोत कर वहाँ पाएगा

हृदयाकृति का

माणिक्य और

छ: फुट मिट्टी में

बिखरे मिलेंगे हीरों

जवाहरातों की धूल!

काल भस्म कर डालता

हड्डियों तक को! पर

शाश्वत है मेरा अनुराग

जो तेरी ओर है

चिता में न जलावें

मेरा शव व्यर्थ मेरा

हृदय हविर्भाग

देवताओं हित समर्पित केरगी वह्नि!

ओ.एन.वी. कुरुप
About the poet

ओ.एन.वी. कुरुप

मलयालम के समादृत कवि और गीतकार। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : ओट्टपलाक्कन नीलकंठन वेलु कुरुप जन्म : 27/05/1931 | कोल्लम, केरला निधन : 13/02/2016 | तिरुवनन्तपुरम, केरला

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like