मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी है - नुशूर वाहिदी

नुशूर वाहिदीनुशूर वाहिदी

4 min read · 12.4K reads

मैं शाद हूँ तो ज़माने में शाद-मानी है
शराब लाओ के आलम तमाम फ़ानी है

तमाम आलम-ए-हस्ती पे हुक्मरानी है
मेरा जहाँ है जब तक मेरी जवानी है

रगों में रूह है और ख़ून में रवानी है
निगाह बादा-कश ओ चेहरा अर्ग़वानी है

तग़य्युरात के आलम में ज़िंदगानी है
शबाब फ़ानी नज़र फ़ानी हुस्नी फ़ानी है

कहीं कहीं ये मोहब्बत भी ग़ैर-फ़ानी है
जहाँ ख़याल हक़ीक़त की तर्जुमानी है

तेरे ख़याल से है मस्ती-ए-नज़र मेरी
तेरी निगाह से मैं ने शराब छानी है

तेरा जमाल फ़सानों में रंग भरता है
तेरे शबाब से दिल-कश मेरी कहानी है

मेरी हयात में जब तू नहीं तो कुछ भी नहीं
तेरे बग़ैर भी क्या ख़ाक ज़िंदगानी है

दिल-ए-फ़सुर्दा में होती है ज़िंदगी पैदा
‘नशुर’ जुरा-ए-सहबा भी ज़िंदगानी है
नुशूर वाहिदी
About the poet

नुशूर वाहिदी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from नुशूर वाहिदी

  1. आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहीं - नुशूर वाहिदी

    आग़ोश-ए-रंग-ओ-बू के फ़साने में कुछ नहींहसरत निकल गई तो ज़माने में कुछ नहीं

    12.3K reads
  2. भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाए - नुशूर वाहिदी

    भला कब देख सकता हूँ के ग़म ना-काम हो जाएजो आराम-ए-दिल-ओ-जाँ है वो बे-आराम हो जाए

    12.4K reads
  3. चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आए - नुशूर वाहिदी

    चिलमन से दो दामन के किनारे निकल आएवारफ़्ता-निगाही के सहारे निकल आए

    12.4K reads
  4. हाथ से दुनिया निकलती जायेगी - नुशूर वाहिदी

    हाथ से दुनिया निकलती जायेगीऔर दुनिया हाथ मलती जाएगी

    12.4K reads
  5. हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी है - नुशूर वाहिदी

    हसरत-ए-फैसला-ए-दर्द-ए-जिगर बाकी हैऔर अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर बाकी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like