पंखुड़ी कोई गुलिस्ताँ से सबा क्या लाई

Nushoor WahidiNushoor Wahidi1 Jan 1911 – 1 Jan 1983

2 min read · 12.6K reads

पंखुड़ी कोई गुलिस्ताँ से सबा क्या लाई

दूर तक निकहत-ए-गुल ख़ाक उड़ाती आई

उफ़ वो बेगाना निगाहों की करम-फ़रमाई

फ़ितरत-ए-इश्क़ ब-अंदाज़-ए-जुनूँ थर्राई

ताज़ा ताज़ा वो शिकस्त-ए-सुख़न-ए-रा'नाई

चुप हुए वो तो तबस्सुम की झलक सी आई

आख़िर-ए-शब वो सितारों की सरकती हुई छाँव

मैं वहीं बैठ गया रात जहाँ लहराई

जागी जागी हुई पलकें वो ब-आग़ोश-ए-जमाल

दिल को आराम ज़ियादा था तो कम नींद आई

वक़्त ने ज़र्फ़-ए-नज़र को लब-ए-मय-ख्वार किया

तिश्नगी शीशे को पैमाना बना कर लाई

ज़िंदगी एक हुजूम-ए-गुज़राँ है लेकिन

आदमी अपनी जगह आलम-ए-सद-तन्हाई

अपने ही शोला-ए-रंगीं से जला दामन-ए-गुल

अपनी ही शाख़-ए-तबस्सुम पे कली मुरझाई

मंज़िल-ए-अक़्ल जुनूँ रंग उसे मिलती है

जिस ने इक बार रह-ए-इश्क़ में ठोकर खाई

पत्ते पत्ते का नहीं गुलशन-ए-आलम में जवाब

ज़र्रे ज़र्रे में धड़कता है दिल-ए-यकताई

टूटती सी रग-ए-दौराँ ये तरक़्क़ी की थकन

किसी मा'शूक़-ए-सहर-ख़ेज़ की नीम-अंगड़ाई

ख़ाक और ख़ून से इक शम्अ' जलाई है 'नुशूर'

मौत से हम ने भी सीखी है हयात-आराई

Nushoor Wahidi
About the poet

Nushoor Wahidi

Hafeez-ul-Rehman c. 1911 – c. 1983, known by his pen name Nushoor Wahidi (Urdu: نشور وحیدی‎; sometimes spelled Nushoor Wahedi or Nushoor Vahidi), was an Indian Urdu poet. Career Nushoor's major breakthrough came in a poetry session featuring the famous poet J…

View profile & all 52 Poems / Stories

More from Nushoor Wahidi

  1. कभी झूटे सहारे ग़म में रास आया नहीं करते

    कभी झूटे सहारे ग़म में रास आया नहीं करतेये बादल उड़ के आते हैं मगर साया नहीं करते

    12.6K reads
  2. नई दुनिया मुजस्सम दिलकशी मालूम होती है

    नई दुनिया मुजस्सम दिलकशी मालूम होती हैमगर इस हुस्न में दिल की कमी मालूम होती है

    12.6K reads
  3. वक़्त का क़ाफ़िला आता है गुज़र जाता है

    वक़्त का क़ाफ़िला आता है गुज़र जाता हैआदमी अपनी ही मंज़िल में ठहर जाता है

    12.6K reads
  4. हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिए

    हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिएनज़र नहीं तो अंधेरा है आदमी के लिए

    12.6K reads
  5. दिल है कि मोहब्बत में अपना न पराया है

    दिल है कि मोहब्बत में अपना न पराया हैकुछ सोच के उस ने भी दीवाना बनाया है

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like