कभी झूटे सहारे ग़म में रास आया नहीं करते

Nushoor WahidiNushoor Wahidi1 Jan 1911 – 1 Jan 1983

1 min read · 12.6K reads

कभी झूटे सहारे ग़म में रास आया नहीं करते

ये बादल उड़ के आते हैं मगर साया नहीं करते

यही काँटे तो कुछ ख़ुद्दार हैं सेहन-ए-गुलिस्ताँ में

कि शबनम के लिए दामन तो फैलाया नहीं करते

वो ले लें गोशा-ए-दामन में अपने या फ़लक चुन ले

मिरी आँखों में आँसू बार बार आया नहीं करते

सलीक़ा जिन को होता है ग़म-ए-दौराँ में जीने का

वो यूँ शीशे को हर पत्थर से टकराया नहीं करते

जो क़ीमत जानते हैं गर्द-ए-राह-ए-ज़िंदगानी की

वो ठुकराई हुई दुनिया को ठुकराया नहीं करते

क़दम मय-ख़ाना में रखना भी कार-ए-पुख़्ता-काराँ है

जो पैमाना उठाते हैं वो थर्राया नहीं करते

'नुशूर' अहल-ए-ज़माना बात पूछो तो लरज़ते हैं

वो शाएर हैं जो हक़ कहने से कतराया नहीं करते

Nushoor Wahidi
About the poet

Nushoor Wahidi

Hafeez-ul-Rehman c. 1911 – c. 1983, known by his pen name Nushoor Wahidi (Urdu: نشور وحیدی‎; sometimes spelled Nushoor Wahedi or Nushoor Vahidi), was an Indian Urdu poet. Career Nushoor's major breakthrough came in a poetry session featuring the famous poet J…

View profile & all 52 Poems / Stories

More from Nushoor Wahidi

  1. नई दुनिया मुजस्सम दिलकशी मालूम होती है

    नई दुनिया मुजस्सम दिलकशी मालूम होती हैमगर इस हुस्न में दिल की कमी मालूम होती है

    12.6K reads
  2. वक़्त का क़ाफ़िला आता है गुज़र जाता है

    वक़्त का क़ाफ़िला आता है गुज़र जाता हैआदमी अपनी ही मंज़िल में ठहर जाता है

    12.6K reads
  3. हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिए

    हज़ार शम्अ फ़रोज़ाँ हो रौशनी के लिएनज़र नहीं तो अंधेरा है आदमी के लिए

    12.6K reads
  4. दिल है कि मोहब्बत में अपना न पराया है

    दिल है कि मोहब्बत में अपना न पराया हैकुछ सोच के उस ने भी दीवाना बनाया है

    12.6K reads
  5. धड़कनें दिल की गिने ख़ूँ में रवानी माँगे

    धड़कनें दिल की गिने ख़ूँ में रवानी माँगेज़िंदगी इश्क़ की ऐ दोस्त जवानी माँगे

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदी