इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

4 min read · 12.4K reads

इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के
ये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

ये जो दावे हैं मोहब्बत के अभी हैं जानाँ
और दो-चार बरस बाद नहीं होने के

क्या कहा तोड़ के लाओगे फ़लक से तारे
देखो इन बातों से हम शाद नहीं होने के

नक़्श हैं दिल पे मिरे अब भी तुम्हारे वादे
ख़ैर छोड़ो वो तुम्हें याद नहीं होने के

घर लिए फिरती हूँ हर वक़्त तुम्हारे पीछे
तुम मगर वो हो कि आबाद नहीं होने के

मनअ है रस्म-ओ-रिवाजों से बग़ावत करना
ये सबक़ मुझ को मगर याद नहीं होने के

हम ने ख़ुद पहनी है नुसरत ये वफ़ा की ज़ंजीर
हम तो ख़ुद ही कभी आज़ाद नहीं होने के
नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  3. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  4. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads
  5. ग़लत-बयानी पे उस की यक़ीं दिखाती रही - नुसरत मेहदी

    ग़लत-बयानी पे उस की यक़ीं दिखाती रहीमैं सब समझती रही और मुस्कुराती रही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश