कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ
रुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

मैं क्या करूँ कि तेरी अना को सुकूँ मिले
गिर जाऊँ टूट जाऊँ बिखर जाऊँ क्या करूँ

फिर आ के लग रहे हैं परों पर हवा के तीर
परवाज़ अपनी रोक लूँ डर जाऊँ क्या करूँ

जंगल में बे-अमान सी बैठी हुई हूँ मैं
आवाज़ किस को दूँ मैं किधर जाऊँ क्या करूँ

क्या हुक्म आप का है मिरे वास्ते हुज़ूर
जारी सफ़र रखूँ कि ठहर जाऊँ क्या करूँ

कब तक सुनूँ बहार में ख़ुशबू की दस्तकें
क्यों ऐ ग़म-ए-हयात सँवर जाऊँ क्या करूँ
नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  4. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads
  5. ग़लत-बयानी पे उस की यक़ीं दिखाती रही - नुसरत मेहदी

    ग़लत-बयानी पे उस की यक़ीं दिखाती रहीमैं सब समझती रही और मुस्कुराती रही

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like