आजिज़ी आज है मुमकिन है न हो कल मुझ में

नुसरत मेहदीनुसरत मेहदी1 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

आजिज़ी आज है मुमकिन है न हो कल मुझ में

इस तरह 'ऐब निकालो न मुसलसल मुझ में

ज़िंदगी है मिरी ठहरा हुआ पानी जैसे

एक कंकर से भी हो जाती है हलचल मुझ में

मैं ब-ज़ाहिर तो हूँ इक ज़र्रा ज़मीं पर लेकिन

अपने होने का है एहसास मुकम्मल मुझ में

आज भी है तिरी आँखों में तपिश सहरा की

करवटें लेता है अब भी कोई बादल मुझ में

जो अँधेरों में मिरे साथ चला बचपन से

अब वो तारा भी कहीं हो गया ओझल मुझ में

ख़्वाहिशें आ के लिपट जाती हैं साँपों की तरह

जब महकता है तिरी याद का संदल मुझ में

अब वो आया तो भटक जाएगा रस्ता 'नुसरत'

अब घना हो गया तन्हाई का जंगल मुझ में

नुसरत मेहदी
About the poet

नुसरत मेहदी

View profile & all 51 Poems / Stories

More from नुसरत मेहदी

  1. उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गया - नुसरत मेहदी

    उड़ने की आरज़ू में हवा से लिपट गयापत्ता वो अपनी शाख़ के रिश्तों से कट गया

    12.4K reads
  2. इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने के - नुसरत मेहदी

    इश्क़ में मजनूँ-ओ-फ़रहाद नहीं होने केये नए लोग हैं बर्बाद नहीं होने के

    12.4K reads
  3. कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँ - नुसरत मेहदी

    कतरा के ज़िंदगी से गुज़र जाऊँ क्या करूँरुस्वाइयों के ख़ौफ़ से मर जाऊँ क्या करूँ

    12.4K reads
  4. वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गई - नुसरत मेहदी

    वो साथ आया तो मेरी उड़ान बैठ गईन जाने क्या हुआ मुझ में थकान बैठ गई

    12.4K reads
  5. मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलो - नुसरत मेहदी

    मुझ को तो मश्क़-ए-समाअत है चलो तुम बोलोतुम को सुनना मिरी आदत है चलो तुम बोलो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like