दोनों को आ सकीं न निभानी मोहब्बतें

नूरैन तलअत अरूबानूरैन तलअत अरूबा4 Mar 1957

1 min read · 12.4K reads

दोनों को आ सकीं न निभानी मोहब्बतें

अब पड़ रही हैं हम को भुलानी मोहब्बतें

सब सर-ब-सर फ़रेब हैं क्या उन का ए'तिबार

ये प्यार हुस्न इश्क़ जवानी मोहब्बतें

जाने वो आज कौन से रस्ते से आए घर

हर मोड़ हर गली में बिछानी मोहब्बतें

किन किन रफ़ाक़तों के दिए वास्ते मगर

उस को न याद आईं पुरानी मोहब्बतें

गुज़री रुतों के ज़ख़्म ही अब तक भरे नहीं

फिर और क्या किसी से बढ़ानी मोहब्बतें

या दिल की हालातों का बयाँ सब के सामने

या अपने आप से भी छुपानी मोहब्बतें

नफ़रत के वास्ते कभी फ़ुर्सत नहीं मिली

अपनी है मुख़्तसर सी कहानी मोहब्बतें

नूरैन तलअत अरूबा
About the poet

नूरैन तलअत अरूबा

जन्म : 04 Mar 1957 | अटक, पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More from नूरैन तलअत अरूबा

  1. याद कर के तू गए वक़्त को रोता होगा

    याद कर के तू गए वक़्त को रोता होगाचाँद जब जब तिरे आँगन में उतरता होगा

    12.4K reads
  2. क़दीम अल्फ़ाज़ में मा'नी की जिद्दत माँग लेते हैं

    क़दीम अल्फ़ाज़ में मा'नी की जिद्दत माँग लेते हैंहम अपने रंग से कसरत में वहदत माँग लेते हैं

    12.4K reads
  3. इधर दरिया में इक तूफ़ाँ खड़ा था

    इधर दरिया में इक तूफ़ाँ खड़ा थाउधर सोहनी थी और कच्चा घड़ा था

    12.4K reads
  4. अजब जुनूँ है कि अहवाल की ख़बर भी नहीं

    अजब जुनूँ है कि अहवाल की ख़बर भी नहींहम अपने घर भी नहीं और दर-ब-दर भी नहीं

    12.4K reads
  5. ये भी है एक तर्ज़-ए-बग़ावत हवा के साथ

    ये भी है एक तर्ज़-ए-बग़ावत हवा के साथवर्ना चराग़ और मोहब्बत हवा के साथ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश