याद कर के तू गए वक़्त को रोता होगा

नूरैन तलअत अरूबानूरैन तलअत अरूबा4 Mar 1957

1 min read · 12.4K reads

याद कर के तू गए वक़्त को रोता होगा

चाँद जब जब तिरे आँगन में उतरता होगा

यूँही मुरझा से गए होंगे महकते गजरे

जाने वाला न मगर लौट के आया होगा

जो मिरा नाम भी लेता था दुआओं की तरह

सोचती हूँ मुझे किस तौर से भूला होगा

चाँद हर घर में यही होगा मगर उस के सबब

हँस पड़ा होगा कोई और कोई रोया होगा

कोई गिर्या भी न महरूम-ए-तमन्ना न किया

हौसला वक़्त ने क्या क्या न सिखाया होगा

जब मिरे हाथ थे रोई हुई नम आँखों पर

उस ने जाते हुए मुड़ कर मुझे देखा होगा

मुश्क-बार आई है यादों के दरीचे से हवा

कोई गुज़रा हुआ लम्हा कहीं महका होगा

नूरैन तलअत अरूबा
About the poet

नूरैन तलअत अरूबा

जन्म : 04 Mar 1957 | अटक, पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More from नूरैन तलअत अरूबा

  1. दोनों को आ सकीं न निभानी मोहब्बतें

    दोनों को आ सकीं न निभानी मोहब्बतेंअब पड़ रही हैं हम को भुलानी मोहब्बतें

    12.4K reads
  2. क़दीम अल्फ़ाज़ में मा'नी की जिद्दत माँग लेते हैं

    क़दीम अल्फ़ाज़ में मा'नी की जिद्दत माँग लेते हैंहम अपने रंग से कसरत में वहदत माँग लेते हैं

    12.4K reads
  3. इधर दरिया में इक तूफ़ाँ खड़ा था

    इधर दरिया में इक तूफ़ाँ खड़ा थाउधर सोहनी थी और कच्चा घड़ा था

    12.4K reads
  4. अजब जुनूँ है कि अहवाल की ख़बर भी नहीं

    अजब जुनूँ है कि अहवाल की ख़बर भी नहींहम अपने घर भी नहीं और दर-ब-दर भी नहीं

    12.4K reads
  5. ये भी है एक तर्ज़-ए-बग़ावत हवा के साथ

    ये भी है एक तर्ज़-ए-बग़ावत हवा के साथवर्ना चराग़ और मोहब्बत हवा के साथ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like