क़दीम अल्फ़ाज़ में मा'नी की जिद्दत माँग लेते हैं

नूरैन तलअत अरूबानूरैन तलअत अरूबा4 Mar 1957

1 min read · 12.4K reads

क़दीम अल्फ़ाज़ में मा'नी की जिद्दत माँग लेते हैं

हम अपने रंग से कसरत में वहदत माँग लेते हैं

ज़रूरत हो न हो इस से भला क्या फ़र्क़ पड़ता है

जिन्हें हो माँगना वो हस्ब-ए-आदत माँग लेते हैं

रिवायत ये पुरानी है हमारी ख़ानदानी से

कि अपने घर से बढ़ कर दिल में वुसअ'त माँग लेते हैं

हमें ला-इल्म रखते हैं हमेशा अपने बारे में

वो हम से सारी बातों की वज़ाहत माँग लेते हैं

अब उन से इख़्तिलाफ़-ए-राय का हक़ तो मयस्सर हो

कि जो दस्तार दे कर सर सलामत माँग लेते हैं

जुदाई की कड़ी घड़ियाँ ये ज़ालिम हिज्र के मौसम

ख़ुशी के चंद लम्हों की भी क़ीमत माँग लेते हैं

अभी हम ख़ैरियत भी पूछने पाते नहीं उन की

और आते ही वो जाने की इजाज़त माँग लेते हैं

नूरैन तलअत अरूबा
About the poet

नूरैन तलअत अरूबा

जन्म : 04 Mar 1957 | अटक, पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like