निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवाले - नूर जहाँ सरवत

नूर जहाँ सरवतनूर जहाँ सरवत

3 min read · 12.4K reads

निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवाले
हाँ हम ने जला डाले हैं रिश्‍तों के क़बाले

बे-रूह हैं अल्फाज़ कहें भी तो कहें क्या
है कौन जो मानी के समंदर को खंगाले

जिस सम्त भी जाऊँ मैं बिखर जाने का डर है
इस ख़ौफ-ए-मुसलसल से मुझे कौन निकाले

मैं दश्‍त-ए-तमन्ना में बस इक बार गई थी
उस वक़्त से रिसते हैं मेरे पाँव के छाले

बे-चेहरा सही फिर भी हकीक़त है हकीक़त
सिक्का तो नहीं है जो कोई इस को उछाले

‘सरवत’ को अँधेरों से डराएगा कोई क्या
वो साथ लिए आई है क़दमों के उजाले
नूर जहाँ सरवत
About the poet

नूर जहाँ सरवत

View profile & all 17 Poems / Stories

More from नूर जहाँ सरवत

  1. कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझे - नूर जहाँ सरवत

    कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझेये भरा शहर भी तन्हा नज़र आता है मुझे

    12.4K reads
  2. प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगी - नूर जहाँ सरवत

    प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगीरेत पर लिक्खी हुई मेरी कहानी होगी

    12.4K reads
  3. रंग चेहरे पे घुला हो जैसे - नूर जहाँ सरवत

    रंग चेहरे पे घुला हो जैसेआईना देख रहा हो जैसे

    12.4K reads
  4. साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न था - नूर जहाँ सरवत

    साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न थाअजनबी थे सब जहाँ में आशना कोई न था

    12.4K reads
  5. वो एक नज़र में मुझे पहचान गया है - नूर जहाँ सरवत

    वो एक नज़र में मुझे पहचान गया हैजो बीती है दिल पर मेरे सब जान गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like