कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझे - नूर जहाँ सरवत

नूर जहाँ सरवतनूर जहाँ सरवत

3 min read · 12.4K reads

कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझे
ये भरा शहर भी तन्हा नज़र आता है मुझे

जाने किस मोड़ पे खो जाए अँधेरे में कहीं
वो तो ख़ुद साया है जो राह दिखाता है मुझे

उस की पलकों से ढलक जाऊँ न आँसू बन कर
ख़्वाब की तरह जो आँखों में सजाता है मुझे

अक्स ता अक्स बदल सकती हूँ चेहरा मैं भी
मेरा माज़ी मगर आईना दिखाता है मुझे

वो भी पहचान न पाया मुझे अपनों की तरह
फूल भी कहता है पत्थर भी बताता है मुझे

अजनबी लगने लगा है मुझे घर का आँगन
क्या कोई शहर-ए-निगाराँ से बुलाता है मुझे

किसी रूत में भी मेरी आस ना टूटी ‘सरवत’
हर नया झोंका ख़लाओं में उड़ाता है मुझे
नूर जहाँ सरवत
About the poet

नूर जहाँ सरवत

View profile & all 17 Poems / Stories

More from नूर जहाँ सरवत

  1. निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवाले - नूर जहाँ सरवत

    निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवालेहाँ हम ने जला डाले हैं रिश्‍तों के क़बाले

    12.4K reads
  2. प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगी - नूर जहाँ सरवत

    प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगीरेत पर लिक्खी हुई मेरी कहानी होगी

    12.4K reads
  3. रंग चेहरे पे घुला हो जैसे - नूर जहाँ सरवत

    रंग चेहरे पे घुला हो जैसेआईना देख रहा हो जैसे

    12.4K reads
  4. साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न था - नूर जहाँ सरवत

    साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न थाअजनबी थे सब जहाँ में आशना कोई न था

    12.4K reads
  5. वो एक नज़र में मुझे पहचान गया है - नूर जहाँ सरवत

    वो एक नज़र में मुझे पहचान गया हैजो बीती है दिल पर मेरे सब जान गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like