साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न था - नूर जहाँ सरवत

नूर जहाँ सरवतनूर जहाँ सरवत

3 min read · 12.4K reads

साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न था
अजनबी थे सब जहाँ में आशना कोई न था

सारे रिश्‍ते रेत की दीवार थे मौसक के फूल
बात का सच्चा यहाँ दिल का खरा कोई न था

जिन के धोखे थे मिसाली जिन की बातें निश्‍तर
सिर्फ़ हम मोहसिन थे उनके दूसरा कोई न था

ज़िंदगी की दौड़ में हर शख़्स था बे-आसरा
शोर-ए-बे-हँगामा में नग़मा-सारा कोई न था

इक शज़र ऐसा भी राह-ए-ज़ीस्त में ‘सरवत’ मिला
फूल तो शाखों पे थे पत्ता हरा कोई न था
नूर जहाँ सरवत
About the poet

नूर जहाँ सरवत

View profile & all 17 Poems / Stories

More from नूर जहाँ सरवत

  1. कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझे - नूर जहाँ सरवत

    कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझेये भरा शहर भी तन्हा नज़र आता है मुझे

    12.4K reads
  2. निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवाले - नूर जहाँ सरवत

    निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवालेहाँ हम ने जला डाले हैं रिश्‍तों के क़बाले

    12.4K reads
  3. प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगी - नूर जहाँ सरवत

    प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगीरेत पर लिक्खी हुई मेरी कहानी होगी

    12.4K reads
  4. रंग चेहरे पे घुला हो जैसे - नूर जहाँ सरवत

    रंग चेहरे पे घुला हो जैसेआईना देख रहा हो जैसे

    12.4K reads
  5. वो एक नज़र में मुझे पहचान गया है - नूर जहाँ सरवत

    वो एक नज़र में मुझे पहचान गया हैजो बीती है दिल पर मेरे सब जान गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like