वो एक नज़र में मुझे पहचान गया है - नूर जहाँ सरवत

नूर जहाँ सरवतनूर जहाँ सरवत

3 min read · 12.4K reads

वो एक नज़र में मुझे पहचान गया है
जो बीती है दिल पर मेरे सब जान गया है

रहने लगा दिल उस के तसव्वुर से गुरेज़ाँ
वहशी है मगर मेरा कहा मान गया है

था साथ निभाने का यक़ीन उस की नज़र में
मह़फिल से मेरी उठ के जो अनजान गया है

औरों पर असर क्या हुआ उस होश-रूबा का
बस इतनी ख़बर है मेरा ईमान गया है

चेहरे पे मेरे दर्द की परछाईं जो देखी
बे-दर्द मेरे घर से परेशान गया है

इस भीड़ में ‘सरवत’ नज़र आने लगी तनहा
किस कूचे में तेरा दिल-ए-नादान गया ह
नूर जहाँ सरवत
About the poet

नूर जहाँ सरवत

View profile & all 17 Poems / Stories

More from नूर जहाँ सरवत

  1. कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझे - नूर जहाँ सरवत

    कौन तन्हाई का एहसास दिलाता है मुझेये भरा शहर भी तन्हा नज़र आता है मुझे

    12.4K reads
  2. निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवाले - नूर जहाँ सरवत

    निस्बत ही किसी से है न रखते हैं हवालेहाँ हम ने जला डाले हैं रिश्‍तों के क़बाले

    12.4K reads
  3. प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगी - नूर जहाँ सरवत

    प्यास जो बुझ न सकी उस की निशानी होगीरेत पर लिक्खी हुई मेरी कहानी होगी

    12.4K reads
  4. रंग चेहरे पे घुला हो जैसे - नूर जहाँ सरवत

    रंग चेहरे पे घुला हो जैसेआईना देख रहा हो जैसे

    12.4K reads
  5. साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न था - नूर जहाँ सरवत

    साथ मेरे अपने साए के सिवा कोई न थाअजनबी थे सब जहाँ में आशना कोई न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like