मीर हो मिर्जा हो मीरा जी हो - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

6 min read · 12.4K reads

मीर हो मिर्ज़ा हो मीरा जी हो
ना-रसा हाथ की नम-नाकी है
एक ही चीख़ है फ़ुर्कत के बायाबानों में
एक ही तूल-ए-अलम-नाकी है
एक ही रूह जो बे-हाल है जिंदानों में
एक ही क़ैद तमन्ना की है

अहद-ए-रफ़्ता के बहुत ख़्वाब तमन्ना में हैं
और कुछ वाहमे आइंदा के
फिर भी अँदे वो आईना है जिसमें गोया
मीर हो मिर्ज़ा हो मीरा जी हो
कुछ नहीं देखते हैं
महवर-ए-इश्‍क की ख़ुद-मस्त हक़ीक़त के सिवा
अपने ही बीम ओ राजा अपनी ही सूरत के सिवा
अपने रंग अपने बदन अपने ही क़ामत के सिवा
अपनी तन्हाई-ए-जाँ-काह की दहशत के सिवा !

दिल-ख़राशी ओ जिगर-चाकी ओ ख़ूँ-अफ़शानी
हूँ तो ना-काम पे होते हैं मुझे काम बहुत
मुद्दआ महव-ए-तमाशा-ए-शिकस्त-ए-दिल है
आइना-ख़ाने में कोई लिए जाता है मुझे
रात के फैल अँधेरे में कोई साया न था
चाँद के आने पे साए आए
साए हिलते हुए घुलते हुए कुछ भूत से बन जाते हैं
मीरा हो मिर्ज़ा हो मीरा जी हो
अपनी ही ज़ात की ग़िर्बाल में छन जाते हैं !
दिल ख़राशीदा हो ख़ूँ दादा रहे
आइना-ख़ाने के रेज़ों पे हम इस्तादा रहे
चाँद के आने पे साए बहुत आए भी
हम बहुत सायों से घबराए भी
मीर हो मिर्ज़ा हो मीरा जी हो
आज जाँ इक नए हँगामे में दरा आई है
माह-ए-बे-साया की दाराई है
याद वो इशरत-ए-ख़ूँ-नाब किसे ?
फ़ुर्सत-ए-ख़्वाब किसे
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  4. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  5. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like