तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

4 min read · 12.4K reads

तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा
दिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

फिर नग़मा-हा-ए-कुम तो फ़ज़ा में हैं गूँजते
तू ही हरीफ़-ए-ज़ौक़-ए-समाअत नहीं रहा

आईं कहाँ से आँख में आतिश-चिकनियाँ
दिल आश्‍ना-ए-सोज़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

गुल-हा-ए-हुस्न-ए-यार में दामन-कश-ए-नज़र
मैं अब हरीस-ए-गुलशन-ए-जन्नत नहीं रहा

शायद जुनूँ है माइल-ए-फ़र्जानगी मेरा
मैं वो नहीं वो आलम-ए-वहशत नहीं रहा

ममनून हूँ मैं तेरा बहुत मर्ग-ए-ना-गहाँ
मैं अब असीर-ए-गर्दिश-ए-क़िस्मत नहीं रहा

जल्वागह-ए-ख़याल में वो आ गए हैं आज
लो मैं रहीन-ए-ज़हमत-ए-ख़ल्वत नहीं रहा

क्या फाएदा है दावा-ए-इशक-ए-हुसैन से
सर में अगर वो शौक-ए-शहादत नहीं रहा
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  3. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  4. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads
  5. चला आ रहा हूँ समंदरों के विसाल से - नून मीम राशिद

    चला आ रहा हूँ समंदरों के विसाल सेकई लज़्जतों का सितम लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like