जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

4 min read · 12.4K reads

जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे
ये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

रूका जो काम तो दीवानगी ही काम आई
न काम आए तो फ़र्ज़ानगी को क्या कीजे

ये क्यूँ कहें के हमें कोई रह-नुमा न मिला
मगर सरिश्‍त की आवारगी को क्या कीजे

किसी को देख के इक मौज लब पे आ तो गई
उठे न दिल से तो ऐसी हँसी को क्या कीजे

हमें तो आप ने सोज़-ए-अलम ही बख़्शा था
जो नूर बन गई उस तीरगी को क्या कीजे

हमारे हिस्से का इक जुरआ भी नहीं बाकी
निगाह-ए-दोस्त की मय-ख़ानगी को क्या कीजे

जहाँ ग़रीब को नान-ए-जवीं नहीं मिलती
वहाँ हकीम के दर्स-ए-ख़ुदी को क्या कीजे

विसाल-ए-दोस्त से भी कम न हो सकी ‘राशिद’
अज़ल से पाई हुई तिश्‍नगी को क्या कीजे
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

    हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछहै वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

    12.4K reads
  2. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  3. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  4. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads
  5. चला आ रहा हूँ समंदरों के विसाल से - नून मीम राशिद

    चला आ रहा हूँ समंदरों के विसाल सेकई लज़्जतों का सितम लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like