हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ - नून मीम राशिद

नून मीम राशिदनून मीम राशिद

3 min read · 12.4K reads

हसरत-ए-इंतिज़ार-ए-यार न पूछ
है वो शिद्दत-ए-इंतिज़ार न पूछ

रंग-ए-गुलशन दम-ए-बहार न पूछ
वहशत-ए-क़ल्ब-ए-बे-क़रार न पूछ

सदमा-ए-अंदलीब-ए-ज़ार न पूछ
तल्ख़ अंजामी-ए-बहार न पूछ

ग़ैर पर लुत्फ़ मैं रहीन-ए-सितम
मुझ से आईना-ए-बज़्म-ए-यार न पूछ

दे दिया दर्द मुझ को दिल के एवज़
हाए लुत्फ़-ए-सितम-शिआर न पूछ

फिर हुई याद-ए-मय-कशी ताज़ा
मस्ती-ए-अब्र-ए-नौ-बहार न पूछ

मुझ को धोका है तार-ए-बिस्तर का
ना-तवानी-ए-जिस्म-ए-यार न पूछ

मैं हूँ ना-आश्‍ना-ए-वस्ल हनोज़
मुझ से कैफ़-ए-विसाल-ए-यार न पूछ
नून मीम राशिद
About the poet

नून मीम राशिद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from नून मीम राशिद

  1. जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजे - नून मीम राशिद

    जो बे-सबात हो उस सर-ख़ोशी को क्या कीजेये ज़िंदगी है तो फिर ज़िंदगी को क्या कीजे

    12.4K reads
  2. तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहा - नून मीम राशिद

    तू आश्‍ना-ए-जज़्बा-ए-उल्फ़त नहीं रहादिल में तेरे वो ज़ौक़-ए-मोहब्बत नहीं रहा

    12.4K reads
  3. अबू लहब की शादी - नून मीम राशिद

    शब-ए-शफ़ाफ़-ए-अबू-लहब थी मगर ख़ुदा या वो कैसी शब थीअबू-लहब की दुल्हन जब आई तो सर पे ईंधन गले में

    12.4K reads
  4. अजनबी औरत - नून मीम राशिद

    एशिया के दूर उफ़्तादा शबिस्तानों में भीमेरे ख़्वाबों में कोई रूमाँ नहीं !

    12.4K reads
  5. चला आ रहा हूँ समंदरों के विसाल से - नून मीम राशिद

    चला आ रहा हूँ समंदरों के विसाल सेकई लज़्जतों का सितम लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like