महफ़िल में आते जाते हैं इंसाँ नए नए

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

महफ़िल में आते जाते हैं इंसाँ नए नए

अब तो चलन लिए हैं मिरी जाँ नए नए

उस ज़ुल्फ़ ओ रुख़ के इश्क़ का चर्चा हुआ ये कुछ

हैराँ नए नए हैं परेशाँ नए नए

आ आ के अपनी अपनी सुनाता है हर कोई

ज़ख़्म-ए-जिगर पे हैं नमक-अफ़्शाँ नए नए

मुझ को सुना के कहते हैं लोगों को इस से क्या

अंदाज़ हम ने सीखे हैं हाँ हाँ नए नए

आ जाएँ हम भी याद किसी बात पर कभी

आशिक़ हुए हैं अब तो मिरी जाँ नए नए

हर दम नई नई है ख़लिश मेरी जान को

लाती है रंज-ओ-ग़म शब-ए-हिज्राँ नए नए

बातों पर उन की क्यूँ न यक़ीन आए फिर मुझे

क़समें नई नई हैं तो पैमाँ नए नए

गर अब के वस्ल हो तो न मानूँ में एक भी

दिल के निकालूँ हसरत-ओ-अरमाँ नए नए

सौ सौ तरह सताती है इक इक की याद अब

शब आप ने किए थे जो एहसाँ नए नए

किस किस की रोज़ रोज़ ख़ुशामद किया करें

होते हैं उन के दर पे तो दरबाँ नए नए

उम्मीद भी कभी कभी नौमीदी है मुझे

दिखलाती रंग है शब-ए-हिज्राँ नए नए

कोई तो आज आएगा फिर किस लिए 'निज़ाम'

तज्वीज़ें हैं नई नई सामाँ नए नए

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश