तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

5 min read · 12.4K reads

तुम से कुछ कहने को था भूल गया
हाए क्या बात थी क्या भूल गया

भोली भोली जो वो सूरत देखी
शिकवा-ए-जौर-ओ-जफ़ा भूल गया

दिल में बैठा है ये ख़ौफ़ उस बुत का
हाथ उट्ठे के दुआ भूल गया

ख़ुश हूँ इस वादा-फरामोशी से
उस ने हँस कर तो कहा भूल गया

हाल-ए-दिल सुनते ही किस लुत्फ़ से हाए
कुछ कहा कुछ जो रहा भूल गया

वाँ किस उम्मीद पे फिर जाए कोई
ऐ दिल उस बात को क्या भूल गया

होश में आ के सुना कुछ क़ासिद
याद क्या है तुझे क्या भूल गया

अहद क्या था मुझे कुछ याद नहीं
यही गर भूल गया भूल गया

मैं इधर भूल गया रंज-ए-फिराक
वो उधर उज्र-ए-जफ़ा भूल गया

याद में एक सनम की नासेह
मैं तो सब कुछ ब-ख़ुदा भूल गया

ख़ैर मुझ पर तो जो गुज़री गुज़री
शुक्र वो तर्ज़-ए-वफ़ा भूल गया

याद उस की है मेरी ज़ीस्त ‘निज़ाम’
मौत आई जो ज़रा भूल गया
निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. याँ किये ग़म है जो गिर्या ने असर छोड़ दिया - निज़ाम रामपुरी

    याँ किये ग़म है जो गिर्या ने असर छोड़ दियाहम ने तो शग़्ल ही दे दीद-ए-तर छोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like