देख अपने क़रार करने को

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

देख अपने क़रार करने को

और मिरे इंतिज़ार करने को

तुम्हें देखे से क्या तसल्ली हो

जी तो होता है प्यार करने को

मेरी तदबीर इक नहीं करता

हैं नसीहत हज़ार करने को

वो वो सदमे सहे शब-ए-ग़म में

चाहिए दिन शुमार करने को

वो गर आएँ तो पास क्या है और

एक जाँ है निसार करने को

झूटे वादे किया न कीजे आप

मुफ़्त उम्मीद-वार करने को

आप हैं रूठने ही को और हम

मिन्नतें बार बार करने को

अपनी अय्यारियों को देखें आप

और मिरे ए'तिबार करने को

दिल भी तेरा सा चाहिए है 'निज़ाम'

इश्क़ के इख़्तियार करने को

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like