और अब क्या कहें कि क्या हैं हम

निज़ाम रामपुरीनिज़ाम रामपुरी

1 min read · 12.4K reads

और अब क्या कहें कि क्या हैं हम

आप ही अपने मुद्दआ' हैं हम

अपने आशिक़ हैं अपने वारफ़्ता

आप ही अपने दिल-रुबा हैं हम

आप ही ख़ाना आप ख़ाना-ख़ुदा

आप ही अपनी मर्हबा हैं हम

इश्क़ जो दिल में दर्द हो के रहा

ख़ुद उसी दर्द की दवा हैं हम

राज़-ए-दिल की तरह ज़माने में

थे छुपे आज बरमला हैं हम

क्यूँ न हो अर्श पर दिमाग़ अपना

किस के कूचे की ख़ाक-ए-पा हैं हम

हर कोई आश्ना समझता है

और याँ किस के आश्ना हैं हम

इब्तिदा की भी इब्तिदा हैं हम

इंतिहा की भी इंतिहा हैं हम

हम तो बंदे 'निज़ाम' उन के हैं

वो बजा कहते हैं ''ख़ुदा हैं हम''

निज़ाम रामपुरी
About the poet

निज़ाम रामपुरी

View profile & all 57 Poems / Stories

More from निज़ाम रामपुरी

  1. अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथ - निज़ाम रामपुरी

    अँगड़ाई भी वो लेने न पाए उठा के हाथदेखा जो मुझ को छोड़ दिए मुस्कुरा के हाथ

    12.4K reads
  2. छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथ - निज़ाम रामपुरी

    छेड़ मंजूर है क्या आशिक-ए-दिल-गीर के साथख़त भी आया कभी तो ग़ैर की तहरीर के साथ

    12.4K reads
  3. कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता है - निज़ाम रामपुरी

    कभी मिलते थे वो हम से ज़माना याद आता हैबदल कर वज़ा छुप कर शब को आना याद आता है

    12.4K reads
  4. साफ़ बातों में तो कुदूरत है - निज़ाम रामपुरी

    साफ़ बातों में तो कुदूरत हैऔर लगावट से ज़ाहिर उल्फ़त है

    12.4K reads
  5. तुम से कुछ कहने को था भूल गया - निज़ाम रामपुरी

    तुम से कुछ कहने को था भूल गयाहाए क्या बात थी क्या भूल गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like