याद आ गए सुकरात - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

हमने सदियों तक ईश्वर की गुलामी की
कभी भय से
कभी लोभ से
फिर भी पिघला नही उनका दिल
बीमारी में, आपदा में
हर पीड़ा में
मिन्नते की
सदियों बाद मालूम हुआ
वे बहरे हैं हमारे लिए
फूल, माला, फल, दूध
गहने कपड़े
सब चढ़ाए
उनके मन्दिर हो गए आलीशान
हम दीन के दीन ही रहे
मठ और सत्ता पर आसीन
दलालों ने कहा
बने रहो सेवक अच्छे फल के लिए
सड़कों के किनारे पड़े मिले हम
बेहाल-बेघर
बड़ी हिम्मत से ललकारा
आज सदियों बाद
कि स्वीकार नही तुम्हारी दासता
एक स्वर में चीख़ पड़े सभी पाखण्डी
मुझे याद आ गए सुकरात
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like