मैं तुम्हारे साथ हूँ - नित्यानंद गायेन

नित्यानंद गायेननित्यानंद गायेन20 Sept 1981

4 min read · 12.4K reads

मैं सच कह रहा हूँ तुमसे
बहुत शर्मिन्दा हूँ अपनी ग़लतियों पर
मैं देश की सरकार की तरह
बे-शर्म नहीं बना हूँ अभी
इसलिए तो कह रहा हूँ
कि अब से कोशिश करूँगा
भूल से भी कोई भूल न हों मुझसे
न उदास हो तुम्हारा चेहरा मेरी किसी बात से
मुस्कान रहे चेहरे पर
जो मैं देखना चाहता हूँ हर पल
नहीं कर सकता मैं कोई झूठा वादा तुमसे
अभी मैं सरकार में नहीं हूँ
न ही विपक्ष की किसी पार्टी में हूँ

हाँ, मैं तुम्हारे साथ हूँ
यह तो मानना होगा तुम्हें
सुनो मेरे कमरे के फ़र्श पर नहीं है कोई कालीन
ठण्ड बहुत लगती है पैरों में
श्मशान पास ही है
पर अभी वक़्त है मेरे जाने में
और जब तक नही जाता
मैं देखना चाहता हूँ मुस्कुराहट तुम्हारे चेहरे पर
बहुत कुछ किया है तुमने अब तक सबके लिए
मेरे लिए बस मुस्कुरा दो ....
नित्यानंद गायेन
About the poet

नित्यानंद गायेन

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like