सुबह का सूरज उतरा नहीं - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

ये भयानक रूप तो पहले कभी देखा नहीं
अब के तो पतझड़ में पेड़ों पर कोई पत्ता नहीं

वो कि अब जा भी चुका है मुझसे नाता तोड़कर
सोचता हूँ, मैंने उसका नाम तक पूछा नहीं

शहर के इक घर में इक नादान बच्चे को मुझे
छत से चिड़ियों को उड़ाने का समाँ भूला नहीं

रात के काले परिंदों, और कुछ पल सो रहो
सुबह का सूरज अभी दीवार पर उतरा नहीं

ऐसा लगता है कि आवाज़ की परछाई-सी
नक़्श है लेकिन मुझे वो नक़्श सा लगता नहीं

आज अपने आपसे मिलकर मैं ये सोचा किया
जैसा होना चाहिए था, आदमी वैसा नहीं
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like