सहरा का पता दे न समंदर का पता दे - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

सहरा का पता दे न समंदर का पता दे
अच्छा हो के अब मुझ को मेरे घर का पता दे

है कौन मेरा दुश्मन-ए-जाँ मुझ को ख़बर है
कब मैं न कहा मुझ को सितम-गर का पता दे

ये रात अमावस की तो काटे नहीं कटती
अब आ के मुझे माह-ए-मुनव्वर का पता दे

खतरे में पड़ी जाती है मक़तूल की पहचान
शायद ही कोई शहर में अब सर का पता दे

बे-सम्त-ओ-जेहत भीड़ में शामिल न हो उस से
उम्मत का पता पूछ पयम्बर का पता दे

मैदान है ख़ाली कोई परचम है न सर है
है कौन जो खोए हुए लश्कर का पता दे

अब आख़िरी तारा भी हुआ आँख से ओझल
ऐ आसमाँ अब सुब्ह के मंज़र का पता दे
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like