सोज़े-दरूँ* से परबत पिघले, बस्ती-बस्ती नीर बहा
मेरी तो औक़ात ही क्या है, सैले-बला में मीर बहा
तेज़ हवा, तूफ़ानी बारिश, बरगद धरती छोड़ गए
अब के इस तूफ़ाने-गज़ब में कैसा-कैसा वीर बहा
हिज्र की रूत में बाल बिखेरे मैं भी घूमूँ, तू भी अब
तन्हा बैठ के आँसू-आँसू काजल की तहरीर बहा
सागर-तट पर बैठ के पहरों, मिलने वाली बात कहाँ
लाख हवा की लहरों पर आवाज़ बहा, तस्वीर बहा
नादाँ बालक! तू क्या जाने मसरफ़* है किस चीज़ का क्या
नाव बहाकर पानी में, मत काग़ज़ की तौक़ीर* बहा