मेरा रिश्ता किसी मकान से था - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

न कुछ ज़मीं से ताल्लुक, न आसमान से था
मेरे फ़रार का मतलब, फ़क़त उड़ान से था

कभी जो लौट भी आया तो किसके पूछूँगा
यहीं-कहीं मेरा रिश्ता किसी मकान से था

न जाने कौन-सी गुमनाम बस्तियों में गिरा
वो एक तीर जो निकला हुआ कमान से था

पसे-ज़बान भी कुछ है, ये सोचता कैसे
मेरे यक़ीं को ताअल्लुक तेरी ज़बान से था

न जाने कैसे उड़ा ले गई उसे भी हवा
वो इक बरक़ जो मुहब्बत की दास्तान से था
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like