मेघ नगर से तन्हा लौटे, खोदी नहर अकेले में - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

मेघ नगर से तन्हा लौटे, खोदी नहर अकेले में
बीच सभा में जंगल देखा, पाया शहर अकेले में

वो क्यों रूकते, साथ था उनके ऊँचे रुतबे वाला इक
इतनी छोटी बात ने लेकिन ढाया क़हर अकेले में

लोग है गीले असर जैसे, हम हैं सिपाही-चूस अजब
सात समुंदर विष के पीकर, उगलें ज़हर अकेले में

उम्र में अपनी हम भी पाते इक पल दुनिया दारी का
बैठ के अक्सर सोचा हमनें दो-दो पहर अकेले में

झूठे-सच्चे सारे माज़ी, घात लगाए बैठे हैं
टूटे-फूटे घर के अंदर, अब मत ठहर अकेले में

एक तिलिस्मी डोर में लिपटी चलती-फिरती भीड़ लगी
ताश के बिखरे पत्तों-जैसा, देखा दहर अकेले में

जीवन साथी सामने सबके स्वांग भरे हमदर्दी का
रात में लेकिन हमसे माँगे अपने मेहर अकेले में
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like