मैं अपने कानों में गूँजता हूँ - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

मैं गहरे-गहरे समुंदरों की सियाहियों से लिखा गया हूँ
हमा-जहत जिदंगी का लेकिन में एक छोटा सा वाक्या हूँ

हरेक शय मर चुकी है मुझमें कि औऱ भी कुछ रहा है बाक़ी
तमाम दिन की हलाकतों से जो बचके निकला तो सोचता हूँ

अगरचे सूरज की सरज़मीं पर कहीं-कहीं छांव भी बहुत है
मगर जो पैदा नहीं हुए हैं, मैं उन दरख़्तों को ढूँढ़ता हूँ

मैं कोई ऐसा नगर नहीं हूँ, गिने चुने रास्ते हो जिसके
जिधर से चाहो उधर से गुज़रों, मैं रेगज़ारों का सिलसिला हूँ

जहाने-सौतो-सदा से आगे की मेरी दुनिया बसी हुई है
कभी तो मेरे क़रीब आओ, मैं अपने कानों में गूँजता हूँ
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like