कोई शख़्स भी ऐसा न था - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

दर्द की टीसें न थीं, आँसू न थे, नाला* न था
हमने शायद तुझको अगलों की तरह चाहा ना था
 
कितना मुश्किल है समझना और समझाना इसे
अब से पहले का ज़माना इतना पेचीदा न था
 
दम-बखुद* थे लोग अपने आपसे सहमे हुए
घर के अंदर आफ़ियत* का एक भी गोशा न था
 
बंद दरवाज़ों से अपना सर पटकती थी हवा
तंग गलियों से निकलने का कोई रस्ता न था
 
हम समझते थे कि है यह भी मताए-दीगराँ*
जिंदगी को हमने अपना जानकर बरता न था
 
गिर गया बर्गे-ख़िज़ाँ-आसार* तुझसे टूटकर
शाख़े-लरज़ाँ!* इसमें क्या तेरा कोई मंशा न था
 
जो समझ सकता पसे-अलफ़ाज़* मानी का तिलिस्म
इस भरी बस्ती में कोई शख़्स भी ऐसा न था।
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like