ख़ुश-फ़हमियों को दर्द का रिश्ता अज़ीज़ था - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

ख़ुश-फ़हमियों को दर्द का रिश्ता अज़ीज़ था
कागज़ की नाव थी जिसे दरिया अज़ीज़ था

ऐ तंगी-ए-दयार-तमन्ना बता मुझे
वो पाँव क्या हुए जिन्हें सहरा अज़ीज़ था

पूछो न कुछ के शहर में तुम हो नए नए
इक दिन मुझे भी सैर तो तमाशा अज़ीज़ था

बे-आस इंतिज़ार ओ तवक़्क़ो बग़ैर शक
अब तुम से क्या कहें हमें कया क्या अज़ीज़ था

वादा-ख़िलाफ़ियों पे था शिकवों का इंहिसार
झूठा सही मगर मुझे वादा अज़ीज़ था

इक रस्म-ए-बे-वफ़ाई थी वो भी हुई तमाम
वो यार-ए-बे-वफ़ा मुझे कितना अज़ीज़ था

यादें मुझे न जुर्म-ए-तअल्लुक़ की दें सज़ा
मेरा कोई न मैं ही किसी का अज़ीज़ था
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like