कशिश तो अब भी गज़ब की है नाज़नीनों में - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

कशिश तो अब भी गज़ब की है नाज़नीनों में
मगर वो चाँद चमकता नहीं जबीनों में

ये सब के चेहरों में यह-सानियत सी कैसी है
हसीन-तर कोई जचता नहीं हसीनों में

जो मेरे जे़हन में थी सब्ज़ा-ज़ार ख़्वाब में थी
कहाँ वो फ़स्ल उगाई गई ज़मीनों में

शुऊर-ए-उम्र से अफ़जूँ हुई है उम्र-ए-शुऊर
हमारे साल गुज़रने लगे महीनों में

ज़बान से रोज़ मैं ताईद-ए-इज़्न करता हूँ
छुपे हैं बुत भी मगर मेरी आस्तीनों में

नुमाइशें न फ़ुरूई तकल्लुफ़ात यहाँ
कहाँ तुम आ गए हम बोरिया-नशीनों में

ब-जु़ज तुम्हारे नहीं कोई ख़ानक़ाही अब
मैं किस का नाम लिखूँ अपने नुक़्ता-चीनों में
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसकी कविताउसकी कविता में है प्यार पागलपन विद्रोहदेह जुगुप्सा अध्यात्म की खिचड़ी के आरोह-अवरोह— लाल्टू