हिज्र का दाग़, न है दर्द का शोला मुझमें - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

हिज्र का दाग़, न है दर्द का शोला मुझमें
अब तो उस शख़्स को ढूँढ़ो न ख़ुदारा मुझमें

लो न मरहूम अज़ीज़ों की तरह नामे-वफ़ा
मर न जाए कोई बीमार मसीहा मुझमें

थक के सो जाते हैं, जब शहर के राही चुपचाप
जाग उठता है कोई दूर का रस्ता मुझमें

नागवारी की तपिश अब नहीं करती बेताब
सुन्न हुआ जैसे वो इक उम्र का गुस्सा मुझमें

भीग जाते हैं यकायक मेरे सूखे हुए लब
अब भी ज़िंदा है वो बरसात का लम्हा मुझमें

आइनें को न मिली देखने वाली आँखें
सुबह तक डूब गया ख़ुद मेरा चेहरा मुझमें
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like