गुम हूँ मैं - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

हर गाम* पे यह सोच के, मैं हूं कि नहीं हूं
क्या कहर है खुद अपनी ही परछाई को देखूँ
 
इस अहद में सानी मेरा मुश्किल से मिलेगा
मैं अपने ही जख्मों का लहू पी के पला हूँ
 
ऐ! चर्ख़े-चहरूम के मकी*! देख कि मैं भी
तेरी ही तरह सच की सलीबों पे टंगा हूं
 
मोहलिक* है तेरा दर्द भी क़ातिल है अना* भी
हैरान हूं इल्ज़ाम अगर दूँ तो किसे दूँ
 
कल तक तो फ़क़त तरे तकल्लुम* पे फिदा था
अब अपनी ही आवाज की पहचान में गुम हूँ
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like