फ़र्ज़ी सुख पर करके भरोसा खुद को हँसाया दिन-दिन भर - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

4 min read · 12.4K reads

फ़िक्रे-सुख़न* में रातें काँटीं, ख़ून जलाया दिन-दिन भर
शब को उड़ा जो छत से कबूतर,हाथ ना आया दिन-दिन भर

शाम हुई तो देखा अक्सर नक़्शा अपनी तबाही का
ख़िश्ते-ख़याली* लेकर हमने महल बनाया दिन-दिन भर

बैठके घर में अच्छे दिनों के ख़्वाब दिखाए बच्चों को
फ़र्ज़ी सुख पर करके भरोसा खुद को हँसाया दिन-दिन भर

सर पर उठाकर इसको रख लें ऐसा कोई करिश्मा हो
किस हसरत से हमने देखा अपना साया दिन-दिन भर

कैसा क़ातिल मौसम आया जिसके साथ बिताई उम्र
लाख सई* की,नाम भी उसका याद ना आया दिन-दिन भर

खेत में आकर जब भी देखा, सारे पौधे प्यासे थे
रातों-रातों बरखा बरसी बादल छाया दिन-दिन भर
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like