दो घड़ी को सोने वाले, कल के सपने भूल जा - निश्तर ख़ानक़ाही

निश्तर ख़ानक़ाहीनिश्तर ख़ानक़ाही

3 min read · 12.4K reads

बे-दिशाई के अंधेरे सिलसिले आने को हैं
अब के इस जंगल में बीहड़ रास्ते आने को हैं

बस्तियों में भाव ख़ेमों* के बहुत ऊँचे हुए
क्या कहीं से फिर मुहाजिर* क़ाफिले आने को हैं

जिनकी पैमाइश,न जिन पर वक़्त की कोई ग़िरफ़्त
है सफ़र ज़िंदा तो वे भी फ़ासले आने को हैं

दर्द बातिल* हो चुका, आँसू तअस्सुर* खो चुके
अब मेरे होठों पे वहशी क़हक़हे आने को हैं

दो घड़ी को सोने वाले, कल के सपने भूल जा
आगे-आगे और लंबे रतजगे आने को हैं
निश्तर ख़ानक़ाही
About the poet

निश्तर ख़ानक़ाही

View profile & all 127 Poems / Stories

More from निश्तर ख़ानक़ाही

  1. क्यों बयाबाँ बयाबाँ भटकता फिरा - निश्तर ख़ानक़ाही

    12.4K reads
  2. अपने ही खेत की मट्टी से जुदा हूँ मैं तो - निश्तर ख़ानक़ाही

    अपने ही खेत की मिट्टी से जुदा हूँ मैं तो ।इक शरारा हूँ कि पत्थर से उगा हूँ मैं तो ।

    12.4K reads
  3. अभी तक जब हमें जीना ना आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    अभी तक जब हमें जीना ना आयाभरोसा क्या के कल आया न आया

    12.4K reads
  4. हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आया - निश्तर ख़ानक़ाही

    हर बार नया ले के जो फ़ित्ना नहीं आयाइस उम्र में ऐसा कोई लम्हा नहीं आया

    12.4K reads
  5. कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना था - निश्तर ख़ानक़ाही

    कभी तो मुल्तवी ज़िक्र-ए-जहाँ-गर्दां भी होना थाकभी तो एहतिमाम-ए-सोहबत-ए-याराँ भी होना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like