तुम आये - नीरजा हेमेन्द्र

नीरजा हेमेन्द्रनीरजा हेमेन्द्र24 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

अँधेरी रात में चिराग बन के तुम आये।
पतझड़ में गुलाब बन के तुम आये।।
मैं चली जा रही थी सूनी सड़क पर यूँ ही।
सूनेपन का जवाब बन के तुम आये।।
रास्तों के किनारे दीये से सजने लगे।
दीये में प्रकाश बिम्ब बन के तुम आये।।
मेरे चमन का हर इक फूल खिलने लगा है।
फूलों में शबाब बन के तुम आये।।
अब मुझे भूले गीत फिर याद आने लगे।
मेरे गीतों में नया राग बन के तुम आये।।
नीरजा हेमेन्द्र
About the poet

नीरजा हेमेन्द्र

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like