फिर तिरे रेशमी लब मुझ को मनाने आए

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

फिर तिरे रेशमी लब मुझ को मनाने आए

प्यास जन्मों की फिर इक बार बुझाने आए

याद से उस की कहो आज सताने आए

ख़्वाब आँखों से, सकूँ दिल से चुराने आए

आज फिर दर्द के बाज़ार सजे हैं यारो

अश्क फिर आँखों में दूकान लगाने आए

तू ने एहसास की दौलत से नवाज़ा था मगर

ज़ीस्त के फ़िक्र-ओ-अलम होश उड़ाने आए

मुंतज़िर आज तलक भी हैं कि इस रात कभी

तू किसी और से मिलने के बहाने आए

कम-सिनी मुझ में यही सोच के ज़िंदा है 'सहर'

मैं जो रूठूँ तो कभी तू भी मनाने आए

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like