इक फ़क़त उस के रूठ जाने पर

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

इक फ़क़त उस के रूठ जाने पर

एक भी शय नहीं ठिकाने पर

मौसम-ए-गुल है आशियाने पर

इक फ़क़त उस के मुस्कुराने पर

कोई मुझ से ख़फ़ा नहीं होता

तुम मिरे दोस्त हो पुराने पर

मुद्दतों बा'द कोई आया है

रौशनी है ग़रीब-ख़ाने पर

ज़ख़्म भी अब हसीन लगते हैं

तेरे हाथों फ़रेब खाने पर

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories