क्या करिश्मा था ख़ुदाया देर तक

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

क्या करिश्मा था ख़ुदाया देर तक

ख़ुद को खो कर ख़ुद को पाया देर तक

छू के लौटा जब तुझे मेरा ख़याल

होश में वापस न आया देर तक

कल कोई झोंका हवा का छू गया

और फिर तू याद आया देर तक

हम तिरी आग़ोश में थे रात भर

''माह-ए-कामिल मुस्कुराया देर तक''

कल तिरे एहसास की बारिश तले

मेरा सूना-पन नहाया देर तक

सुन के भीगी रात की सरगोशियाँ

इक कुँवारा-पन लजाया देर तक

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like