तुम से जाना कि इक किताब हूँ मैं

नीना सहरनीना सहर25 Aug 1966

1 min read · 12.4K reads

तुम से जाना कि इक किताब हूँ मैं

हर्फ़-दर-हर्फ़ ला-जवाब हूँ मैं

हसरत-ए-मौसम-ए-गुलाब हूँ मैं

सच न हो पाएगा वो ख़्वाब हूँ मैं

आप ने ए'तिबार ही न किया

में तो कहती रही सराब हूँ मैं

मुझ से अपनी नमी न सूख सकी

आप कहते हैं आफ़्ताब हूँ मैं

हो के मौजूद भी नहीं दिखता

वो अमावस का माहताब हूँ मैं

उस से मिलते नहीं उसूल 'सहर'

चाहती जिस को बे-हिसाब हूँ मैं

नीना सहर
About the poet

नीना सहर

मूल नाम : नीना मोहिंदर जन्म : 25 Aug 1966

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like