पाँव रखना संभल कर भीगी ज़मी पर
दर्दे-दिल आबाद है अब इस नमी पर
हर बूँद से गिरती यहाँ इक दास्ताँ, पर
बरसेंगे कितना, है ये बादल मौसमी, पर
झील के भरने की अब खुशियाँ मना लो
ये तो मौसम का रहमो-करम है आदमी पर
कुदरत को रोक पाए है कब ये ज़माना
हैरान हैं लेकिन ज़िन्दगी की बेदमी पर
ये अंदाज़-ए-कुदरत समझ आया नहीं
नब्ज़ तो चलती है, धड़कन है थमी पर
क्यूँ गिला करते है हम, इस ज़्यादती पर
नीना हंस लें आज खुद की ही कमी पर
दर्दे-दिल आबाद है अब इस नमी पर
हर बूँद से गिरती यहाँ इक दास्ताँ, पर
बरसेंगे कितना, है ये बादल मौसमी, पर
झील के भरने की अब खुशियाँ मना लो
ये तो मौसम का रहमो-करम है आदमी पर
कुदरत को रोक पाए है कब ये ज़माना
हैरान हैं लेकिन ज़िन्दगी की बेदमी पर
ये अंदाज़-ए-कुदरत समझ आया नहीं
नब्ज़ तो चलती है, धड़कन है थमी पर
क्यूँ गिला करते है हम, इस ज़्यादती पर
नीना हंस लें आज खुद की ही कमी पर








