चिरागाँ करो ख़्वाब - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

आओ शम्मा बुझा दो, चिरागाँ करो ख़्वाब
आओ के धुआँ है सब और इशारे बेहिसाब

के एक तस्वीर के तआकुब[1] में फिरें शब् भर
आओ के रह जाए ना सब नक्श-बर-आब[2]

अभी धुन्धले से नज़ारों की ताबीर[3] है बाक़ी
आओ के फिर खोजें कुछ सवालों के जवाब

गिरफ्तार हैं साए, एक बज़्म-ए-तसव्वुर[4] में
आओ, ज़रा जाने के, ये हकीक़त हैं या सराब[5]

सुकूत-ए-रात[6] में क्या मंज़र है, चलो खोजें
आ जाओ के ये रात भी हो जाए ना बे-आब[7]

क्या जले है, करे रोशन, करे यूँ ख़्वाब, आबाद,
कुछ तो है जो सर-ए-शब्[8] , करे नीना, बेताब
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like