अफ़साना ये हस्ती है - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

अफ़साना ये हस्ती है चश्म[1] गुनाहगार नहीं है
हिजाबाँ[2] क़ुदरत है और ये नज़र पुरकार[3] नहीं है

ये माना हदे-पाँव से आगे निगाहों का जहाँ है
मगर सराबों[4] के समंदर हैं, ये खबरदार नहीं हैं

जब से जाना नीला आसमान नीला नहीं होता
तौफ़ीक-ए-नज़र[5] पर हम को ऐतबार नहीं है

आँखों की बदौलत चर्ख़-ए-माह-कौ-कब[6] तक जाते
पर यहाँ हकीक़त आसानी से आशकार[7] नहीं है

ज़र्रों, रौशनी, हवाओं का एक खेल है दुनिया
नीना सिआह[8] है कायनात, गर गुबार नहीं है
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like