लमहा - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

झड़ता रहा शजरे-हयात[1] से हर इक पल लमहा
गिरता रहा वादी-ए-पुरखार[2] में मुसलसल[3] लमहा

ज़र्द[4] होती गई है ये वादी-ए-माज़ी[5] फिर भी
मुन्तज़िर[6] है नए रंग लिए, मिले कल लमहा

लमहे की मंजिल क्या है, है शबनम की तरह
कभी पुरनम[7], कभी बन जाए है ग़ज़ल लमहा

देखो सब्ज़[8] नहीं होते, यहाँ दोबारा से नज़ारे
सिलसिला-ए-ज़ीस्त[9] हर पल है नया छल लमहा

जब चाहा के मुस्तक़िल[10] इक लमहे में रहें हम
नीना क्यूँ पाया, उसी वक़्त, गया बदल लमहा
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories